logo

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अनिता देवी के साथ अशोक महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान,19 अप्रैल को नामांकन में आने का दिया न्योता

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी अनिता देवी के साथ अशोक महतो ने चलाया जनसंपर्क अभियान,19 अप्रैल को नामांकन में आने का दिया न्योता

मुंगेर: मुंगेर लोकसभा सीट के इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के राजद उम्मीदवार बाहुबली अशोक महतो की पत्नी चुनावी मैदान में उतरी।वोटरों के पास जा कर आगामी 19 अप्रैल को नामांकन में आने का दे रही है न्योता।वही मुंगेर लोकसभा के राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता ने कहा कि लोग ठगा महसूस कर रहे है।जनता बदलवा चाहती है।

मुंगेर लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार अनिता अपने पति बाहुबली अशोक महतो के साथ पहली बार मुंगेर जिला पहुंची।मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के अग्रहण,मँझगाँय,लक्ष्मण टोला,शामपुर,कोरबा,बागेश्वरी सहित कई गावों में जा कर जनता से जनसंपर्क कर आशीर्वाद मागी और 19 अप्रैल को नामांकन मे आने के लिए जनता को न्योता भी दिया।

इससे पूर्व बागेश्वरी गाँव निवासी विनोद मंडल,अशोक शाह,सुरेंद्र मंडल,सुदर्शन मंडल,भुनेश्वर मंडल,नंदकिशोर मंडल,विजय मंडल,सच्चिदानंद मंडल,वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य शैलेंद्र चौधरी,वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य शिवम कुमार ने फूल माला पहनाकर अशोक महतो का स्वागत किया।

चुनावी मैदान में आरजेडी उम्मीदवार कुमारी अनिता का सीधी टक्कर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के वर्तमान सांसद ललन सिंह के बीच है।अनिता ने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच आए है।

वही अशोक महतो मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वही जलवा दिखा उन्होंने कहा कि जनता की माँग को लेकन लडे थे उसी का नतीज़ा है कि 17 सालों के बाद जेल से लौटने के बाद भी जनता का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है और आगे भी जीत कर जनता के लिए लड़ते रहेगे।

0
111 views